जसवन्त पुरी/नैनीताल : पहाड़ो के पारंपरिक व धार्मिक सांस्कृतिक मेले के समापन में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, जिले के सांसद भगत सिंह कोश्यारी व क्षेत्र के विधायक संजीव आर्य ने शुक्रवार को नन्दादेवी महोत्सव के अन्तिम दिवस पर माॅ नन्दा-सुनन्दा के डोले को कन्धा लगाकर विदाई दी।
पर्यटन मंत्री ने कहा नन्दा सुनंदा की कृपा सदैव क्षेत्रीय जनता पर बनी रहे, इन संस्कृतियो व परम्पराओ को बनाये रखना चाहिये, जिससे पर्यटन को बढावा मिलता है। पर्यटन विभाग ने मेला आयोजन के लिये 4 लाख की धनराशी दी। यातायात के लिये रज्जू मार्ग को स्थापित किया जायेगा। सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने सभी की समृद्धि की कामना करते हुये मेला आयोजको को बधाई दी।
विधायक संजीव आर्या व जिलाधिकारी दीपेन्द्र चौधरी ने मेले के शान्तिपूर्ण आयोजन हेतू आयोजको तथा श्रृद्धालुओ को बधाई दी।
