Site icon DHURANDHAR TIMES

सतपाल जी महाराज ने मॉरिशस दूतावास के हाई कमिश्नर एच. ई.  जे. गोबर्धन  से शिष्टाचार भेंट की

संवाददाता/नई दिल्ली । उत्तराखंड सरकार के पर्यटन संस्कृति सिंचाई कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने आज पारस्परिक प्रेम, शान्ति व सद्भावना से राष्ट्र मजबूत करने के लिए  मॉरिशस दूतावास के हाई कमिश्नर एच. ई.  जे. गोबर्धन  से शिष्टाचार भेंट की। उन्हें चार धाम यात्रा एवं उत्तराखंड के पर्यटन मे हो रहे अभूतपूर्व कार्यों की जानकारी दी।

श्री महाराज जी ने इस अवसर उन्हें चार धाम यात्रा का निमंत्रण भी दिया साथ ही उनके माध्यम से मॉरीशस में रह रहे प्रवासी भारतीयों को भी उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया जिससे वे अपने पुरातन इतिहास तथा उत्तराखंड के नैसर्गिक पर्यटन का अनुभव लें सके।