Site icon DHURANDHAR TIMES

शराब की दुकानों पर 17 लाख रुपये का जुर्माना

ममता तिवारी/कुशीनगर  :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अपने खास कार्यशैली के जरिये जनता को राहत देने में जुटे जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले की सभी 340 दुकानों की जांच में कमी मिलने पर पांच.पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इस जांच में कमी मिलने पर 17 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है।

इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने बताया कि दुकान बंद कर गायब रहने वाले 13 दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। 42 दुकानों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई की प्रक्रिया तब तक जारी रहेगी जब तक व्यवस्था में सुधार नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि हम जनता को राहत देने में जुटे हैं। इसे हर हाल में करना है। किसी भी गलती करने वाले अधिकारी व कर्मचारी को कोई वक्त नहीं दिया जाएगा। हर बिन्दु पर हमारी नजर है।