Site icon DHURANDHAR TIMES

रोटरी क्लब ने डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को बांटे पीपीई कीट व सैनिटाइजर

कोटद्वार/राजेंद्र शिवाली| कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए राजकीय चिकित्सालय कण्वघाटी में डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को पीपीई किट, सैनिटाइजर और छिड़काव करने की लिए सोडियम हाइपोक्लोराइड भेंट किया।
रोटरी क्लब के सदस्यों ने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए कोराना वॉरियर्स के रूप में कार्य करने वाले डॉक्टरों व सफाई कर्मचारियों के लिए कण्वघाटी स्थित क्वारांटीन सेंटर में 10 पीपीई किट, 30 लीटर सोडियम हाइपो क्लोराइड व 15 सैनिटाइजर राकेश मोहन मिश्रा को भेंट किए।

इस अवसर पर रोटेरियन धनेश अग्रवाल, विजय माहेश्वरी, मयंक प्रकाश कोठारी, अनित चावला, सचिन गोयल, अमित अग्रवाल व अस्पताल से राकेश मोहन मिश्रा, विवेकानंद जोशी, स्वाति, अरविंद कुमार, सुमन रौतेला व पुष्पा देवी उपस्थित रहे।