वाराणसी (उत्तर प्रदेश)। अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से नामांकन दाखिल करने से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते पांच साल उनकी सरकार के ईमानदार प्रयासों के थे और अगला पांच साल इसके नतीजों का होगा। विशाल रोड शो और ‘गंगा आरती’ के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, नया भारत आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देता है। अपने संसदीय क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सरकार आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी तरीके से निपटी है। पुलवामा आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद किए गए बालाकोट एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने पुलवामा में हमारे 40 जवानों को शहीद किया, हमने उनके इलाके में 42 आतंकवादियों को मार गिराया।’’ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के काम करने का यही तरीका है। मोदी ने कहा कि विश्व अब आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का समर्थन कर रहा है। मोदी ने हाल में श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों का उल्लेख करते हुए कहा कि ईस्टर पर प्रार्थना कर रहे बेकसूर लोगों ने घटना में अपनी जानें गंवायी। प्रधानमंत्री शुक्रवार को वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस सीट से वह दूसरी बार चुनाव लड़ रहे 
पुलवामा के 40 शहीदों का बदला 42 आतंकी ठिकानों को तबाह करके लिया- मोदी

