Site icon DHURANDHAR TIMES

नाम्ची में बाल एवं युवा प्रकोष्ठ का कार्यक्रम सम्पन्न 

संवाददाता/नाम्ची, सिक्किम : मानव उत्थान सेवा समिति सिक्किम के नाम्ची,राभंगला तथा सुम्बुक तहसीलद्वारा आयोजित जिल्ला स्तरीय बाल एवं युवा प्रकोष्ठद्वारा “आत्मा जागृति-जीवन का लक्ष्य” के आधारित एक दिवसीय कार्यक्रम स्थानीय सामुदायिक भवन में रविवार को आयोजन किया गया था। ज्ञात हो कि सिक्किम, दार्जीलिंग,तराई डूवर्स तथा भूटान में मानव धर्म प्रचार प्रसार का ५० वर्ष पूरा होने के  उपलक्ष्य में समिति इस वर्ष को स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मन रही है।
इसी के मध्यनजर यह कार्यक्रम किया गया है। इसका  मुख्य उद्देश्य युवा प्रकोष्ठ एवं बाल सभा के बच्चों का क्षमता उजाकर कराना है। सुम्बुक तहसील प्रभारी महात्मा अबोध बाईजी का करकमलद्वारा दीप प्रजवल्लन किया गया तथा भक्ति संगीत से  कार्यक्रम का शुरुवात किया गया। नाम्ची तहसील प्रभारी महात्मा सरला बाईजी ने अपने आशीर्वचन से कार्यक्रम सफलता का शुभकामना दिया।
इस दौरान समिति कर महात्मा बिंद्रा बाईजी महात्मा पुष्पवती बाईजी,सिक्किम राज्य युवा प्रकोष्ठ के  अध्यक्ष हांगजीत लिम्बु,समिति के केंद्रीय मुख्य सल्लाहकार गिरिश चंद्र राई ने अपना ओजस्वी विचार रखा।