संवाददाता/समउर बाजार,कुशीनगर। लोक महापर्व मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय बिहार खुर्द द्वारा स्थानीय क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकाली गई।
मतदाता जागरूकता रैली का नेतृत्व रोजगार सेवक रविंद्र खरवार ने किया और बुलंद नारों में “सारा काम छोड़ दो, 3मार्च को वोट दो” सहित अनेक नारे लगाएं गए और कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान आवश्यक है और आगामी 3 मार्च को सम्पन्न होने वाले मतदान पर्व पर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे तथा अपने आस-पास, सगे-सम्बन्धियों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में मतदाता जागरूकता संबंधित लिखी नारों की तख्ती तथा बैनर लेकर नारा लगाते हुए क्षेत्रीय मतदाताओं को जागरूक किया।
प्राधानाचार्य रवि कुमार यादव ने कहा कि राष्ट्र भक्ति और लोक महापर्व का मतलब मतदान है इसलिए “पहले मतदान, फिर जलपान” और अनेक प्रकार के नारों से मतदाताओं को जागरूक किया। इस दौरान अध्यापक देवेंद्र गुप्ता, निशा राव, आंगनबाड़ी कार्यकत्री रेखा देवी, सविता देवी, बिंदु भारती, आंगनवाड़ी सहायिका मुन्नी देवी, सोनी देवी, उर्मिला देवी, निर्जला देवी और समूह की महिलाओं सहित विद्यालय के बालक-बालिकाओं ने जागरूकता अभियान रैली से मतदाताओं को जागरूक किया। रैली के दौरान साथ में अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

