Site icon DHURANDHAR TIMES

श्रमिकों को मजदूरी/वेतन का भुगतान 10 अप्रैल तक करें, मालिकों व प्रबन्धकों को आवश्यक निर्देश

संवाददाता/कुशीनगर,09 अप्रैल| कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना वायरस से जनपद के ग्रामीण / शहरी क्षेत्रों में नागरिकों के बचाव एवं उन्हें सुरक्षित रहने एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी भूपेंद्र एस0 चौधरी व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने तमकुहीराज तहसील अंतर्गत करमहा में स्थापित कोरेण्टाइन सेंटर का निरीक्षण संयुक्त रूप से किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान कुल 8 व्यक्ति मौके पर पाए गए ,तथा समस्त व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त पाई गई। कोविड-19 वैश्विक महामारी से सभी जनपद वासियों को सुरक्षित रखने तथा कोरोना वायरस के संक्रमण से वचाव के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी तमकुहीराज ए आर फारूकी को लगातार गांवों में जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ स्वच्छता अभियान को भी अनवरत संचालित किये जाने का निर्देश दिए ताकि कोविड-19 वैश्विक महामारी से सभी को सुरक्षित रखा जा सके।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने जनपद में कोविड-19 के कारण अस्थाई (लाकडाउन) रूप से बन्द किये गये कारखानों, दुकानों/वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के मालिकों व प्रबन्धकों को निर्देशित किया है कि अपने यहा नियोजित सभी श्रमिकों को मजदूरी/वेतन का भुगतान विलम्बतः 10 अप्रैल, 2020 तक कर दे एंव वेतन भुगतान की सूचना श्रम विभाग को अनिवार्य रूप से अवगत करायें। इस अवधि के बाद अगर किसी श्रमिक द्वारा मजदूरी भुगतान न होने की शिकायत प्राप्त होती है तो सम्बन्धित सेवायोजक के विरूद्व महामारी रोग अधिनियम 1897 के तहत एफ0आई0आर0 दर्ज कराने की कार्यवाही की जायेगी।