Site icon DHURANDHAR TIMES

पासवान का हुंकार कहा जो सरकार काम करेगा श्रमिक उन्हे वोट देंगे

हिम बहादुर/राजगीर (बिहार)। भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ का दो-दिवसीय प्रशिक्षण शिविर अंतर्राष्ट्रीय कान्वेंशन सेन्टर, राजगीर (बिहार) मे बृहस्पतिवार को सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. दिगंबर प्रसाद मेहता के अध्यक्षता मे की गई। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार पासवान ने माल गोदाम श्रमिक संघ के अधिकारियों के दो-दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मे हुंकार भरते हुये कहा कि जो सरकार श्रमिकों का काम करेगा उसे श्रमिक वोट देंगे। श्रमिकों कि मांग को अब कोई नहीं रुका सकता है। चाहे लोकसभा चुनाव के बाद कोई भी सरकार आए। श्रमिकों की लंबी समय से चली आ रही मांग अब इंतज़ार की घड़िया समाप्त करना है। यह गरीबो की लड़ाई है, मजदूरो की लड़ाई है। उन्होने संबोधित करते हुये कहा कि लोगो के मन मे स्थायीकरण को लेकर संशय है की अब होगा की नहीं होगा, बल्कि यह सोचे कि होगया होगया होगया। श्री पासवान ने कहा कि देश आजाद के समय एक तरफ गांधीवादी थे तो दूसरी तरफ नेता सुभाष चन्द्र बोस थे। श्रमिकों कि सभी मांग को सरकार ने स्वीकार कर ली है अब इसे जल्द से जल्द लागू करना है। श्रमिक अब और ज्यादा इंतज़ार नहीं कर सकता है, उनकी स्थायीकरण कि प्रक्रिया पूरा हो चुका है। इसे लोकसभा चुनाव के बाद अविलंब लागू नहीं करती है तो भारतीय रेलवे माल गोदाम के श्रमिक पूरे देश मे आंदोलन करेगी। श्री पासवान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय संगठन मंत्री के माध्यम से फरमान जारी कर दिया है कि इस चुनाव मे भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिकों का जो भी मांग है उसे अपने संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार से हस्ताक्षर करा ले कि माल गोदाम श्रमिकों का सरकार द्वारा स्वीकार किया गया मांग को जल्द से जल्द लागू करे तभी उन्हे देश के सभी श्रमिक वोट देंगे। चाहे वह किसी भी पार्टी का क्यो न हो। राष्ट्रीय संगठन मंत्री के माध्यम से पूरे हिंदुस्तान मे सभी श्रमिकों के पास एक कागज भेजा जाएगा जिसमे स्थानीय उम्मीदवार से हस्ताक्षर लिया जाएगा कि श्रमिकों का मांग को लागू कि जाए।

श्रमिक संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा की रेलवे माल गोदाम की श्रमिकों को स्थायीकरण जल्द से जल्द किया जाए। हमारी मांग पूरी नहीं की गई तो पूरे देश मे चक्का जाम कर देंगे। भारतीय रेलवे माल गोदाम मे दस लाख से अधिक श्रमिक है। उनकी स्थायीकरण के लिए 1998 से लगातार आंदोलनरत है। अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

उधर राष्ट्रीय प्रभारी मनोरंजन कुमार ने कहा कि भारत सरकार के रेलमंत्रालय के द्वारा क्यूआर कोड सहित परिचय पत्र प्राप्त हो चुका है। श्रमिकों के रेलवे कि सभी सुविधाएं उनके मेडिकल, रेलवे पास सहित जो डिमांड हमे मिल चुका है उसको मलगोदाम के श्रमिकों के हाथ मे पाहूचाने का काम करेंगे | श्रमिकों की सभी मांग मान ली गई है अब इसे जल्द लागू करना है।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ दिगंबर प्रसाद मेहता ने कहा की भारत सरकार को रेलवे माल गोदाम से सत्तर प्रतिशत आम्दनी होती है। आज तक ठेकेदारी प्रथा मे मजदूरो का शोषण हो रहा है। मंच से सिकंदर कुमार के साथ अन्य अधिकारियों ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर माल गोदाम के देश के सभी राज्यो, रेलवे के जोन, डिविजन, गोदाम के अभी अधिकारिगण शामिल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ माल गोदाम के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार पासवान ने दीप जलाकर किया। जानकारी के अनुसार श्रमिकों की स्थायीकरण की प्रक्रिया चालू है। । इसके लिए भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने संघ से श्रमिकों की सूची की मांग की गई थी, श्रमिकों की सूची मंत्रालय को जमा भी करा दी गई है। इस दौरान रेल मंत्रालय ने माल गोदाम पर इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने को कहा था।