Site icon DHURANDHAR TIMES

इन यात्री ट्रेनों का परिचालन 30 अप्रैल तक रद्द, बुकिंग टिकटों का मिलेगा पूरा रिफंड

संवाददाता/कुशीनगर| कोरोना संक्रमण की वजह से इस वक्त पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है जो 14 अप्रैल तक चलेगा। लॉकडाउन ने भारतीय इतिहास में पहली बार रेल के पहिये थाम दिए हैं और ट्रेनें नहीं चल रही हैं। ऐसे में ये कयास भी लगाए जा रहे हैं कि क्या लॉकडाउन की अवधी में इजाफा हो सकता है। इसके पीछे की वजह कोरोना संक्रमितों के लगातार बढ़ते मामले हैं। 14 अप्रैल के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू हो सकता है।

भारतीय रेलवे से जुड़ी बड़ी खबर आई है कि इंडियन रेलवे केंटरिंग एंड टूरिज्म काॅर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने कोरोना वायरस के चलते काशी महाकाल एक्सप्रेस, लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस और मुंबई-अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस का परिचालन 30 अप्रैल तक रद्द कर दिया है। आईआरसीटीसी ने बताया कि इस दौरान यात्रियों को बिना किसी कैंसिलेशन चार्ज के पूरे पैसे रिफंड किए जाएंगे।