कार्यालय संवाददाता/कासगंज, 14जूलाई|
विश्वविख्यात, राष्ट्रीय संत तथा उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज की प्रेरणा से आध्यात्मिक व सामाजिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति की शाखा कासगंज उ.प्र के तत्वधान में सैलई रोड स्थित कासगंज आश्रम में 14 जुलाई को क्षेत्रीय प्रभारी महात्मा विलक्षणानंद के सानिध्य में गुरु पूजा के उपलक्ष्य में “आध्यात्मिक संत सम्मेलन” आयोजित किया गया, जिसमें प्रभारी महात्मा विलक्षणानंद ने कहा कि आत्मा के ज्ञान को जानने तथा परम पिता परमात्मा की शक्ति का अपने ह्रदय के अंदर अनुभूति करने का रास्ता खोजना होगा| जो ज्ञान भक्त ध्रुव को, मीरा बाई, सती सावित्री, भक्त हनुमान, तुलसीदास को था, वो आत्मा के ज्ञान को जानने का प्रयास करना चाहिए|
शास्त्रों में कहा है कि –
“नाना शास्त्र पठेंन लोके,नाना देवत पूजनम!
आत्म ज्ञान विना पार्थ सर्व कर्म निरर्थकम” !!
आत्मज्ञान भक्त के जीवन में गुरु की आज्ञा और पूजा तथा गुरु दरबार की सेवा करने से प्रकट होता है| मंचासीन महत्मा परममुक्तानंद ने कहा कि भक्त को गुरु के वचनों में विश्वास रखना चाहिए और गुरु के वचनों को अपने जीवन में उतारना ही गुरु की पूजा है!
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि (जिला चिकित्सालय अधीक्षक) डा.संजीव सक्सेना ने कहा कि- मैने महाराज जी की संस्था को बहुत ही नजदीक से देखा है और उनकी संस्था का जो ज्ञान है वो धर्म शास्त्रों के आधार पर आधारित है| संत-महात्माओं के विचार में उन सभी धार्मिक भावना रखने वाले महानुभावों से निवेदन करता हूं कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर मानव मात्र के अंदर धार्मिक भावना जागृत करे और आत्मा का ज्ञान जानकर संतो से अपने घर में बैठ कर प्रभु का भजन कर अपने मानव जीवन को सफल बनाएं!

