
संवाददाता/हरिद्वार : उत्तराखंड सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा हरिद्वार में एक प्रस्तुति गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिये रिकॉर्ड की जा रही है। जिसमें उत्तराखंड के 1500 ढोल वादक भाग लेने का लक्ष्य है| अभी तक 1240ढोल वादकों का रजिस्ट्रेशन हो चूका है| 1370 संख्या पार होते ही यह गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड के नाम में सम्मिलित हो जायेगा| इसमें नमो का अर्थ ब्रह्म नाद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से है, जो भारत को विश्व गुरू बनाने का द्योतक हो|
प्रेम नगर आश्रम में इस पांच दिनी महोत्सव में उत्तराखंड के वाद्वय यंत्रों का राजा कहे जाने वाले ढोल को लेकर प्रस्तुति दी जायेगी वो एक नहीं पूरे 1500 ढोल वादक एक साथ अपनी प्रस्तुति देगें| इसका शुभारम्भ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल जी महाराज ने किया|