संवाददाता/कुशीनगर| तृतीय विशेष सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत एआरटीओ कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन जिलाधिकारी डा0 अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न की गई।
जिलाधिकारी ने अपील किया कि मानक के अनुसार नियमो का पॉलन करते हुए यात्रा करें, साथ ही मानक से अधिक रफ्तार न हो, हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें व चार पहिया वाहन वाले सीट वेल्ट का प्रयोग करें , उन्होंने एआरटीओ को इस संबंध में निर्देशित करते हुए कहा कि ओवर लोडिंग, नशे की हालत में ड्राइविंग, एक वाहन चालक लगातार कितने घंटे वाहन चला सकता है, समय से चालक का परिवर्तन होना, आदि से संबंधित वाहन चालकों का भी कार्यशाला आयोजन होना चाहिए जिससे कि उन्हें सुरक्षित यात्रा हेतु प्रशिक्षित किया जा सके।
जिलाधिकारी ने इस दौरान रोड पर चलने वाले ट्रैक्टर की भी जांच करवाने सहित अभियान चलाकर सभी को जागरूक किये जाने व लापरवाह चालको के खिलाफ जांच कर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
ट्रांसपोर्ट बार एशोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा भी सम्बोधन किया गया जिसमे नशे की हालत में ओवर स्पीड गाड़ी न चलाएं, उन्होंने कहा कि गाड़ी चलाते समय ध्यान अवश्य रखे कि अपने पीछे (घर वालों) किसको छोड़ कर आये हैं तो निश्चित रूप से वाहन नियंत्रित रहेगी, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यदि कोई व्यक्ति हादसे का शिकार होता है तो निश्चित रूप से मदद करें, कमसे कम एम्बुलेंस को ही काल करें या नजदीकी थाने को सूचित करें।
इसअवसर पर एआरएम, यातायात के प्रभारी सहित आरआई व सभी संबंधित अधिकारी व आमजन सहित स्कूली वच्चे उपस्थित रहे।

