संवाददाता/गोरखपुर। सदर तहसील के खोराबार ब्लाक के गहिरा ग्राम सभा में स्थित टोला रघुनाथपुर में शहीद महेंद्र कुमार पासवान के पांचवें शहादत दिवस पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने शहीद महेंद्र कुमार पासवान के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और पौधारोपण किया। सांसद रवि किशन शुक्ला ने घोषणा की कि शहीद महेंद्र कुमार पासवान के सम्मान में गहिरा धोबौली मार्ग का नामकरण उनके नाम पर किया जाएगा। साथ ही, शहीद महेंद्र पासवान के नाम पर गहिरा में एक खेलकूद मैदान का निर्माण भी होगा। उन्होंने बताया कि महेंद्र कुमार पासवान ने ओएनजीसी उरण, मुंबई गैस कांड में हजारों लोगों की जान बचाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी।
शहीद महेंद्र कुमार पासवान के पांचवें पुण्यतिथि पर सांसद रविकिशन ने किया पौधारोपण

