Site icon DHURANDHAR TIMES

अनिल अंबानी के घर चौकीदारों की कतार में मोदी जी सबसे आगे खड़े हैं: राहुल

एजेंसी /जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने  राजस्थान के जयपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला किया है। राहुल गांधी ने कहा कि क्या आपने कभी किसानों, मजदूरों और बेरोजगार युवाओं के घर के बाहर चौकीदार देखा है? अनिल अंबानी के घर के पास कितने चौकीदार हैं? अनिल अंबानी के घर चौकीदारों की कतार में मोदी जी सबसे आगे खड़े हैं।

राहुल ने कहा कि आपको मेरी फोटो अनिल अंबानी, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी से गले मिलते हुए नहीं देखी होगी, लेकिन चौकीदार की फोटो है। आपको मेरी फोटो किसानों, युवाओं, मजदूरों के साथ मिलेगी। राहुल ने अपनी “न्याय” योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे पैसा गरीबों को मिलेगा और इसका फायदा किसानों, दुकानदारों, युवाओं सबको होगा। “न्याय” योजना का एक भी पैसा मध्यम वर्ग से नहीं आएगा बल्कि अनिल अंबानी, मेहुल चौकसी जैसे लोगों की जेब से आएगा।