संवाददाता/बहादुरगढ़, 23 फरवरी : विधायक नरेश कौशिक ने शनिवार को संत कबीर भवन धर्मशाला का शिलान्यास नन्ही बेटी मन्नत के साथ किया। उन्होंने कहा कि बेटियां हमारा मान है, सम्मान है और उनके कर कमलों के साथ आज धर्मशाला के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जा रहा है।
संत कबीर समिति के प्रधान रामफल ने विधायक का स्वागत करते हुए उनके द्वारा दिए जा रहे सहयोग की सराहना की। विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि करीब 40 लाख रूपए की लागत से बनने वाली संत कबीर धर्मशाला समाज के लोगों के लिए एक बेहतर मंच है जहां सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन सही तरीके से किया जा सकता है। उन्होंंने बताया कि सभी सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से उनकी मांग के अनुरूप धर्मशालाओं का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है और सरकार की ओर से भी हर संभव सहयोग संस्थाओं को दिया जा रहा है।
इस मौके पर बहादुरगढ़ निगरानी समिति अध्यक्ष महेश कुमार, मंडल अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, पार्षद बलबेल पहलवान, पालेराम शर्मा, दिनेश नागर, बालौर सरपंच सतबीर यादव, दिनेश शेखावत, सुरेंद्र भारद्वाज, कृष्ण चंद्र, जयपाल, भीम सिंह नागर, सत्यवीर, छज्जूराम, वेदपाल स्वरूप, प्रकाश मोहर, कमल सिंह, प्रताप सिंह व प्रदेम आदि कालोनी वासी मौजूद रहे।

