Site icon DHURANDHAR TIMES

मानव उत्थान सेवा समिति ने बांटे कंबल

हिम बहादुर/सिलीगुड़ी: मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में जलपाईगुड़ी तहसील अंतर्गत जोगापुर शाखा में दांगुआझार चाय बागान में शनिवार को सदभावना सत्संग समारोह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 30 दिसम्बर को सिलीगुड़ी के मझुआ गांव, सालुगड़ा में हो रहे दो दिवसीय विराट सद्भावना सम्मेलन को लेकर समिति के उत्तरपूर्वांचल प्रभारी मा. साध्वी अखिलेश बाईजी व मा. साध्वी सुधर्मा बाईजी का विभिन्न शाखाओं में भ्रमण चल रहा है। इस दौरान स्थानीय प्रेमी भक्तो ने आदिवासी ढोल-नगाड़े बजाकर बाईजी का 4 बजे जोरदार स्वागत किया।
समिति की और से संत-महात्माओं तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के द्वारा दांगुआझार चाय बागान के गरीब मजदूरों को कंबल वितरण किया गया। महात्मा साध्वी अखिलेश बाईजी ने श्रद्धालुओ को अमृतमय प्रवचन सुनाया।
स्टेज संचालन समिति के वरिष्ठ केंद्रीय कार्यकर्ता अमर महतो ने किया। सद्भावना सत्संग समारोह में तहसील सचिव नरहरि छेत्री ने भजन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर केंद्रीय समिति के कार्यकर्ता जीबन थापा तथा साधन कुमार दास उपस्थित थे।