प्रधान मंत्री  नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीजेपी की सरकार आते ही निर्दोष को परेशान करने वालों को जवाब देना ही होगा।आपको वोट देने से कोई रोक नहीं सकता। निर्भीक होकर मतदान करें। उन्होंने कहा कि पता चला है कि एन आर सी को लेकर अफवाह फैलाने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि चौकीदार को भरपूर समर्थन देकर आपने हमे ताकत दी। रैली देखकर लहर का पता चल रहा है। बंगाल में स्पीड ब्रेकर है। जिसे लोग दीदी की नाम से जानते हैं। चिट फंड घोटाले का पैसा लेकर दीदी के चहेते भाग गए। उन्होंने कहा कि देश मे तेज गति से काम किया लेकिन बंगाल में नहीं कर पाया। गरीबो के इलाज के लिए आयुष्मान योजना शुरू की गई। लेकिन बंगाल में दीदी ने इस योजना पर ब्रेक लगा दिया। उन्होने कहा कि दीदी को गरीबों की चिंता नहीं है। आखिर दीदी को गरीबी की राजनीति करनी है, वो गरीबी खत्म करने के लिए कैसे काम कर सकती हैं? अगर गरीबी ही खत्म हो जाएगी, तो दीदी की पॉलिटिक्स खत्म हो जाएगी।

प्रधान मंत्री मोदी  ने कहा कि ‘कांग्रेस का यह घोषणा-पत्र नहीं, ‘ढकोसलापत्र’ है, क्योंकि यह भी भ्रष्ट, बेईमान और ढकोसलों से भरा है। पश्चिम बंगाल में चिटफंड घोटाला हुआ। मेरे गरीब भाइयों और बहनों का पैसा लेकर दीदी के मंत्री, दीदी के विधायक, दीदी के साथी भाग गए, उन्होंने गरीबों को लूट लिया। गरीब की चिंता को समझते हुए केंद्र की एनडीए सरकार ने आयुष्मान भारत योजना शुरू की। गरीब को  बीमारी की स्थिति में 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त होगा, आपको एक भी रुपया अस्पताल में खर्च नहीं करना पड़ेगा। दीदी ने  गरीब का भला करने वाली इस योजना पर पश्चिम बंगाल में ब्रेक लगा दिया। दीदी ने पश्चिम बंगाल के सत्तर लाख से ज्यादा किसान परिवारों के विकास पर भी ब्रेक लगा दिया है। देश के तमाम राज्यों में पीएम किसान सम्मान योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जा रहे हैं ।  सम्मान योजना पर भी उन्होंने पश्चिम बंगाल में ब्रेक लगा दिया। प्रधानमंत्री मोदी का भाषण सुनने सिलीगुड़ी के कावाखाली मे जनसैलाब उमड़ पड़ा।