
अधिकारियों ने बताया कि अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में चर्चा हुई। सोमवार को अनंतनाग जिले में पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं पर आतंकी हमला हुआ था जिसमें सात यात्री मारे गए थे। जम्मू-कश्मीर में आतंकरोधी अभियानों में शामिल सुरक्षा एजेंसियों से कहा गया है कि वे सुरक्षा योजनाओं को पूरी ताकत और ऊर्जा के साथ लागू करें। अब तक 1.86 लाख से अधिक श्रद्धालु हिमालय में स्थित पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं।
