संवाददाता/देहरादून। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आज राजपुर रोड़ स्थित एक होटल में जोधा फिल्म्स दिल्ली, के बैनर तले बनाये गये गढ़वाली धारावाहिक “भागीरथ प्रयास” का प्रोमो रिलीज किया गया।
डी.डी. उत्तराखंड, देहरादून से प्रसारण के लिए जोधा फिल्म्स दिल्ली, के बैनर तले बनाये गये गढ़वाली धारावाहिक “भागीरथ प्रयास” के तेरह ऐपीसोड बनाये गये हैं, जिनका प्रसारण डी डी उत्तराखंड, देहरादून से 31 जनवरी 2021 से प्रत्येक रविवार लगातार तेरह सप्ताह तक रात्रि 8.00 बजे दिखाया जायेगा।

गढ़वाली धारावाहिक “भागीरथ प्रयास” मूल रूप से पहाड़ से पलायन रोकने की पटकथा पर आधारित है। जिसकी कहानी दो दोस्त गंगा व भागीरथ के बीच की है। भागीरथ अपने सेवा निवृत अधिकारी दोस्त गंगा से मिलने दिल्ली जाता है, वहां उसकी हालत देखकर गांव चलने के लिए प्रेरित करता है। गंगा दोस्त की बात मान कर अपने गांव वापस आ जाता है। गांव आकर वहां के विकास के बारे में सोचता है, तभी उनकी पोती आराध्या भी गांव आ जाती है और वहां अपने दोस्त सूरज को देखकर चौंक जाती है। दोनों पढ़े लिखे नौजवान अपने गांव व क्षेत्र के विकास करने का बीड़ा उठाते हैं तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लागू करने का प्रयास करते हैं और स्वऱोजगार योजनाओं पर काम करने के लिए नौजवानों को प्रेरित करते हैं।
इस धारावाहिक के निर्माता संजय जोशी व सुधीर धर हैं, निर्देशक सुशीला रावत, कैमरा मैन ध्रुव त्यागी, मेकअप श्वेता शर्मा का है।
इस धारावाहिक की पटकथा व संवाद सुशीला रावत ने लिखे हैं।वह उत्तराखंड सिनेमा की नामी हस्ती हैं, जिनकी कहानी व निर्देशन में कई सफल व प्रेरणा दायक फिल्में बन चुकी हैं।
इस धारावाहिक में मुख्य कलाकार सुशीला रावत, खुशहाल सिंह बिष्ट, कुसुम बिष्ट, बृजमोहन वेदवाल, राजेश मालगुडी, कुसुम चौहान, गणेश रौतेला, सुमित भट्ट, संयोगिता ध्यानी, सुमन खण्डूरी,गौरी रावत, राजेश नौगांई, जगदीश तिवारी, रमेश परदेसी, पुष्पा जोशी, देव रौतेला, पिंकी व बाल कलाकार पार्थ नेगी आदि हैं। इस मौके पर श्रीमती सुशीला रावत, नरेंद्र लटवाल, संजय जोशी, बसंत सिंह बिष्ट, गणेश सिंह रौतेला, कुशाल सिंह बिष्ट, प्रोफेसर सुरेश चंद जोशी, अभिमन्यू कुमार आदि उपस्थित थे।
*गढ़वाली धारावाहिक “भागीरथ प्रयास” के प्रोमो रिलीज पर बोले महाराज, मोबाईल फिल्म सिटी अॉन व्हील्स होनी चाहिए*

