संवाददाता/देहरादून 02 फरवरी, 2021। उत्तराखंड में स्वामी विवेकानंद सर्किट एवं अन्य आध्यात्मिक सर्किटों के निर्माण के लिए पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज को मंगलवार को एक समारोह के दौरान ‘स्वामी विवेकानंद देवभूमि सम्मान 2021’ से सम्मानित किया गया।

इस दौरान पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज का स्वागत स्वामी असीम आत्मानन्द जी महाराज सचिव श्री रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा किया गया।
पर्यटन मंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद अकसर कहा करते थे कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का उनके जीवन पर अमिट प्रभाव पड़ा है। यहां के नैसर्गिक सौंदर्य का शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता। उसका अनुभव करना है तो आपको उत्तराखंड आना होगा। यहां के पहाड़ों, नदियों, झीलों, घाटियों, वनस्पतियों, पेड़-पौधों में ऐसा चुंबकीय आकर्षण है कि कोई चाहे भी तो उनके प्रभाव से बच नहीं सकता। उसी प्रभाव को उजागर तथा उसका अवलोकन कराने हेतु हमने ‘स्वामी विवेकानंद पर्यटन सर्किट’ तैयार किया है।
इस अवसर पर पूज्य असीम आत्मानन्द जी महाराज सचिव श्री रामकृष्ण मिशन आश्रम, 108 महन्तश्री कृष्ण गिरी जी महाराज टपकेश्वर महादेव, सुनील उनियाल गामा जी महापौर देहरादून, आचार्य विपिन जोशी संस्थापक स्वामी विवेकानन्द स्मृति आश्रम, कमल रजवार अध्यक्ष कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद, अंशुल चावला महानगर अध्यक्ष, युवा मोर्चा, शंकर रावत महानगर महामंत्री युवा मोर्चा, मनीष रावत महानगर उपाध्यक्ष युवा मोर्चा आदि लोग मौजूद रहे।
*प्रथम स्वामी विवेकानंद देवभूमि सम्मान 2021’ से सम्मानित हुए महाराज*

