संवाददाता/पौखडा (पौडी)22 जून। चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के लोक निर्माण, पंचायती राज, पर्यटन, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान 468.35 लाख की धनराशि की अनेक योजनाओं की सौगात दी।
चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के लोक निर्माण, पंचायती राज, पर्यटन, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान विकासखण्ड पोखड़ा को राज्य योजना के अंतर्गत 261.88, लाख की धनराशि की जूनीसेर-बांसई मोटर मार्ग के डामरीकरण और सतपुली में 199.47 लाख की धनराशि से बने होम स्टे, फिशरीज सेंटर और विकासखण्ड एकेश्वर के अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायतों मासौ मुसेटा, पबोली, सासौं, पुसोली, मुड़ियाप, डियूल्ड, अंसारी थापला, बग्याली, कुलासू, ईडा, रणस्वा, पांथर, बडेथ और इसौटी के ग्राम प्रधानों को कुल 70 लाख की लागत के कंप्यूटर का वितरण किया।
उन्होने बताया कि पम्पिंग पेयजल योजनाओं के निर्माण के लिए 01 अरब 60 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 674 महिला स्वयं सहायता समूहों को 66 लाख 30 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। क्षेत्र के विकास के लिए हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं अन्य कई प्रकार की पर कार्य चल रहा है।

