संवाददाता/कुशीनगर, 14मई| उ0प्र0 के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा ऑनलाइन ऋण वितरण मेला का आयोजन वीडियों कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से एन0आई0सी0, कुशीनगर में प्रातः 10.00 बजे से किया गया, इस कार्यक्रम में जिला उद्योग केन्द्र, कुशीनगर द्वारा संचालित PMEGP, MYSY एवं ODOP तथा मुद्रा /MSME ऋण योजनाओं के तहत 20 लाभार्थियों को 121.40 लाख का ऋण वितरण कर चेक प्रदान किया गया, जिसमें रू0 28.375 लाख का अनुदान अनुमन्य है। इसमें कुल 181 लाभार्थियों को रोजगार भी सृजन हुआ है। इसके अतिरिक्त खादी ग्रामोंद्योग बोर्ड, कुशीनगर के 02 लाभार्थियों को रू0 5.00 लाख का ऋण विरण करतें हुए 1.25 लाख की सब्सिडी प्रदान की गयी है। इसमें 09 व्यक्तियोे को रोजगार संभव हुआ है।
कुशीनगर में मुद्रा ऋण योजना के तहत 20 लाभार्थियों को 121.40 लाख का ऋण वितरण

