Site icon DHURANDHAR TIMES

पश्चिम बंगाल में सभी 42 सीटों के लिए तृणमूल कांग्रेस की सूची जारी की

एजेंसी/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को राज्य में लोकसभा की सभी 42 सीटों के लिए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए दस मौजूदा सांसदों का नाम काट दिया।

तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो बनर्जी ने कहा कि सूची में पार्टी के जिन सांसदों के नाम नहीं हैं, उन्हें पार्टी के काम में लगाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सूची में 41 प्रतिशत उम्मीदवार महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ओडिशा, असम, झारखंड, बिहार और अंडमान में कुछ सीटों पर चुनाव लड़ेगी।