Site icon DHURANDHAR TIMES

कोटिया बृजेश्वर दास मेले में कुलदीप यादव ने दिये 31 हजार रुपए

अमित यादव/नारनौल| कोटिया, अटेली विधानसभा क्षेत्र में श्री बृजेश्वर दास जी महाराज के मन्दिर में टीम कुलदीप यादव ने शिरकत कर कब्बड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया व मेले में 31000/- हजार रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान किया, इस दौरान पुर्व सरपंच एडवोकेट सुरेश लाम्बा गढी , पुर्व सरपंच इन्द्रजीत ताजपुर, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सवितराज , रविन्द्र पहलवान, योगेश, सुनिल, मोनु अग्रवाल, चमन गोयल इत्यादि सहयोगी उपस्थित रहे टीम कुलदीप यादव का समस्त मेला कमेटी व कोटिया ग्रामवासियों द्वारा स्वागत व सम्मान किया गया ।।
मोलहड़ा , ढाणा व ककराला में पहुंची टीम कुलदीप यादव बांटी खेल सामग्री
अटेली : भाजपा नेता व सरपंच एसोसिएशन खंड अटेली-नांगल के पुर्व प्रधान कुलदीप यादव ने समाजसेवी के रुप में अपनी अमीठ छाप छोड़ी है, मन्दिर, शिक्षा, अनाथ आश्रम, गौशाला के लिए हमेशा आर्थिक सहयोग प्रदान करते आये है, अटेली के युवाओं ने जब खेल सामग्री की अभाव की बात कुलदीप यादव से कही तबसे उन्होंने क्षेत्र में खेल सामग्री वितरित की मुहिम छेड़ी हुई है इसी की तहत मोलहड़ा, ढाणा व ककराला में कुलदीप यादव ने अपनी टीम को भेजकर युवाओं को खेल का सामान उपलब्ध करवाया ।।