Site icon DHURANDHAR TIMES

कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में JKIS का आतंकी ढेर

एजेंसी/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शुक्रवार को एक अज्ञात         आतंकवादी मारा गया। मिली जानकारी के मुताबिक इसे जम्मू कश्मीर इस्लामिक स्टेट का आतंकी बताया जा रहा है।      एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार एवं गोला-बारूद बरामद हुआ है।

उन्होंने कहा कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मारे गए आतंकवादी की पहचान क्या थी और वह    किस आतंकवादी संगठन से जुड़ा हुआ था।