कार्यालय संवाददाता/कुशीनगर, 15 जनवरी : मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0 प्र0 द्वारा प्राप्त पत्र के क्रम में बताया कि छूटे हुए अर्ह मतदाताओ के नाम शामिल किए जाने हेतु दो विशेष कैम्प आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए है। इस सम्बन्ध में सम्यक विचारोपरान्त प्रदेश की सभी विधानसभाओ के सभी पोंलिग स्टेशनों पर दिनांक 23.02.2019 एवं 24.02.2019 को विशेष कैम्प आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। अतः इस सम्बन्ध में सभी पांलिग स्टेशनों पर उपरोक्त विशेष कैम्प दिवसों में आवश्यक प्रबन्ध कर लिये जाने का निर्देश दियें गये है।

उन्होने के अतिरिक्त अपेक्षा की जाती है कि कृपया 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं के नाम अपेक्षित संख्या से जिन पोलिग स्टेशनों पर कम संख्या में बढ़े हुए है, उस पर विशेष ध्यान देते हुए आयोग द्वारा दिनांक 12.02.2019 को दिए गए निर्देशानुसार कार्यवाही अविलम्ब पूर्ण कर लिये जाए।
अतः आयोग के दिशा- निर्देश का भली भांति अध्ययन करते हुए निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एंव अन्य अभी सम्बन्धित के संज्ञान में लाते हुए आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 23.02.2018 एवं 24.02.2019 को आयोजित होने वाले विशेष कैम्प हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिये।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णलाल तिवारी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 द्वारा प्राप्त पत्र के हवाले से बताया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 -मीडिया मॉनिटरिंग एण्ड मीडिया इंगेजमेंट के संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालयों में मीडिया मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम स्थापित किये जाने तथा उसमें एक्सपर्ट /प्रोफेशनल स्टाफ रखे जाने , व निर्वाचन की घोषणा के पश्चात मुख्य समाचारों को प्रतिदिन 5,00 बजे तक आयोग के ईमेल पर भेजे जाने आदि की अपेक्षा की गई है।
श्री तिवारी ने उक्त कार्य से संबंधित सभी को प्राप्त निर्देशों का अध्ययन कर उसका अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश समस्त उप जिलाधिकारी,सहित डीसीआईओ व मीडिया सेल के प्रभारी को दिए हैं|

