Site icon DHURANDHAR TIMES

जिला कुशीनगर में कोरोना संदिग्ध की सूचना इन नंबरों पर तत्काल दें

संवाददाता कुशीनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए समय-समय पर सभी जनपद वासियों से सहयोग और प्रशासन द्वारा किए जा रहे उपायों पर गंभीरता से अमल करने हेतु उचित जानकारी दे रहे हैं। देश के विभिन्न शहरों से जनपद कुशीनगर में आने वाले कुल 659 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सीय टीम द्वारा किया गया है। इन लोगों को 14 दिनों तक घर में ही रहने की सलाह दी गई तथा किसी प्रकार की अव्यवस्था होने पर इनको तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा जिला चिकित्सालय पर जांच एवं उपचार हेतु निर्देशित किया गया है। 11 व्यक्तियों को सैंपल कोरोना जांच हेतु प्रेषित किया गया है था जिसमें सभी व्यक्तियों को कोरोना निगेटिव पाया गया है। कोरोना निगेटिव पाया गया है।

जनपद में अब तक 42 व्यक्तियों की कोरोना जांच हेतु सैंपल भेजा गया है जिसमें समस्त जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। आज एक कोरोना संदिग्ध व्यक्ति का कोरोना जांच हेतु सैंपल बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर को भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। कोरोना वायरस से संबंधित सूचना अधोहस्ताक्षरी कार्यालय के कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9984943395 एवं 9044943395 तथा दूरभाष नंबर 05564240228 पर दिया जा सकता है, जो 24 घंटे क्रियाशील है। संयुक्त जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड/क्वॉरेंटाइन वार्ड में 1 कोरोना संदिग्ध मरीज भर्ती है।