
अमेरिका के बोल्डर स्थित यूनीवसर्टिी ऑफ कोलोराडो में 22 युगलों पर एक अध्ययन किया गया। इस घटना में आश्चर्यजनक रूप से यह बात निकलकर सामने आयी कि जो दो व्यक्ति साथ रह रहे थे, उन्होंने एक दूसरे में अपना अक्स देखना शुरू कर दिया।
यूनीवसर्टिी ऑफ कोलोराडो से पावेल गोल्डस्टीन ने बताया, आपका पार्टनर जितना हमदर्द होगा आपकी पीड़ा में यह उतना ही प्रभावी होगा और जब दोनों एक दूसरे के स्पर्श को महसूस करेंगे तो उनके बीच इस तार के मिलने की गति भी उतनी ही तेज होगी। हालिया अध्ययन में यह भी पता चला है कि जब लोग साथ में कोई भावुक फिल्म देखते हैं या साथ में गाते हैं, तब भी उनके दिल और सांसों की गति लगभग समान हो जाती है।
शोध में यह भी पता चला है कि जब नेता और उनके प्रशंसकों के बीच अच्छी तालमेल होती है तब उनकी सोच भी समान हो जाती है। इतना ही नहीं अगर कोई प्रेमी जोड़ा एक दूसरे के साथ हो तो उनके दिल और दिमाग की गति लगभग समान हो जाती है।
