Site icon DHURANDHAR TIMES

स्टोक्स ऑस्ट्रेलियाई टीम में होता तो उसे तुरंत बाहर कर दिया जाता: वॉ

वेबवार्ता,सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने कहा है कि ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम में होता तो उसे तुरंत बाहर कर दिया जाता। वहीं इंग्लैंड की टीम स्टोक्स के बिना एशेज नहीं जीत सकती।

इंग्लैंड के उपकप्तान स्टोक्स को पिछले महीने एक नाइटक्लब के बाहर मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से ही बोर्ड ने उन्हें अगले आदेश तक अंतरराष्ट्रीय मैचों से बाहर कर दिया है। स्टोक्स को ऐशेज श्रृंखला के लिये चुनी गयी टीम में भी रखा गया है लेकिन वह टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना नहीं होंगे हालांकि मामले में उनके शामिल रहने पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, स्टोक्स के बिना इंग्लैंड की टीम से उतनी खतरनाक नहीं होगी। अगर वह ऑस्ट्रेलिया नहीं आता है तो मुझे नहीं लगता कि वे ऐशेज नहीं जीत सकते।

वॉ ने कहा, मुझे लगता है अगर वह ऑस्ट्रेलिया की टीम में होता तो उसका चयन ही नहीं होता। आज कल आप सार्वजनिक तौर पर ऐसा नहीं कर सकते। यह अच्छा नहीं है और इससे खेल की छवि को नुकसान पहुंचता दूसरी ओर इंग्लैंड के चयनकर्ता उन्हें टीम में बनाये रखना चाहते है।