Site icon DHURANDHAR TIMES

आईसीसी विश्व कप 2019 : न्यूज़ीलैंड के साथ पहले मैच में भारतीय टीम को हार का सामना

एजेंसी : आईसीसी विश्व कप का आगाज 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में होना है। सभी टीमों ने अभ्यास मैच खेलकर इंग्लैंड की परिस्थितियों को समझने की कोशिश की है। भारतीय टीम ने भी अपने दोंनो अभ्यास मैच खेल लिये हैं। न्यूज़ीलैंड के साथ पहले मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था जबकि दूसरे मैच में भारत ने बांग्लादेश को शिकस्त दी है।

अब तक खेले गये अभ्यास मैचों को देखकर यह बात तो स्पष्ट हुई है कि इस बार विश्व कप में बल्लेबाजों का बोलबाला रहने वाला है। निश्चित ही यह स्थिति किसी भी गेंदबाज को पसंद नहीं आने वाली हैं। इस बार मैच बड़े स्कोर के देखने को मिलेंगे जो कि दर्शकों के लिए मनोरंजक रहने वाले हैं।

हर बार की तरह इस विश्व कप में भी दुनिया के श्रेष्ठ बल्लेबाजों के बीच प्रतिस्पर्धा रहने वाली है। कुछ बल्लेबाज एक अलग स्तर पर बल्लेबाजी करते हैं और एक अलग मुकाम हासिल करते हैं। आज हम कुछ ऐसे ही विशेष श्रेणी के बल्लेबाजों की चर्चा करने वाले हैं, जिन्होंने 2015 के बाद से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।