श्यामरतन शाहू, सिलीगुड़ी| प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 31 दिसंबर 2024 एवं 01 जनवरी 2025 में होने वाले दो दिवसीय सिलीगुड़ी सद्भावना सम्मेलन की तैयारी की जायजा को लेकर तथा मानव सेवा दल को उचित दिशा-निर्देशन देने हेतु मानव धर्म के प्रणेता श्री सतपाल जी महाराज के ज्येष्ठ सुपुत्र श्री विभुजी महाराज आज शाम साढ़े 5 बजे सिलीगुड़ी हंसबेला आश्रम पहुँचेl रिमझिम बारिश के बावज़ूद मानव सेवा दल के सदस्यों ने महाराज जी को ‘गार्ड ऑफ़ ऑनर’ दिया l श्री विभुजी महाराज के दर्शन पाते ही भक्तों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जयकारों से सत्संग हॉल गूंज उठा l

30 और 31 अगस्त को दो दिवसीय प्रान्त स्तरीय मानव सेवा दल का शिविर श्री विभु जी महाराज के प्रवचनों के साथ संपन्न हुआl
श्री विभुजी मानव सेवा दल के स्वयं सेवकों को समझाते हुए कहा कि निष्काम भावना किया गया सेवा कभी निरर्थक नहीं जाता है| सेवा करते-करते कब व्यक्ति के अंदर अहंकार आ जाता है, वह हमेशा अपनी मान-बडाई में लगा रहता है, यही उसके पतन का कारण है| जब गुरु महाराज जी की आज्ञा में हम चलेंगे तो हमारा कल्याण निश्चित है|
मानव सेवा दल के निर्देशक महोदय ओम प्रकाश यादव जी 30 अगस्त को ही दिल्ली से हंसबेला आश्रम पहुंचे थेl 1 सितम्बर रविवार को श्री विभुजी महाराज भक्तों को दर्शन देकर कृतार्थ करेंगे l

