संवाददाता/मेरठ, 06अप्रैल। प्रसिद्ध समाजसेवी और आध्यात्मिक गुरु श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से वेस्ट एंड रोड स्थित मानव धर्म मंदिर, मेरठ कैंट द्वारा मातृ जयंती (माता राजराजेश्वरी देवी जयंती) के उपलक्ष्य में दिल्ली रोड स्थित श्री विवेकानंद कुष्ठ आश्रम में सैकड़ो कुष्ठ रोगियों को निःशुल्क फल वितरण किया और उन्हें अपने शरीर की साफ-सफाई सहित आश्रम प्रांगण को स्वच्छ रखने की प्रेरणा दी गयी।
जिला मेरठ प्रभारी महात्मा दर्शनी बाई जी और सहयोगी महात्मा कृपा बाई जी के दिशा-निर्देशन में कुष्ठ रोगियों को फल वितरण किया गया। फल सहित संतो का आशीर्वाद पाकर सभी रोगियों के चेहरे पर मुस्कान और ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी। दो शब्द प्रेम की भाषा हर जीव-प्राणी समझते है, क्योंकि यह अंतरात्मा की आवाज होती है और वही आत्मा सबके अंदर विद्यमान है। उस ईश्वर के अंश की सेवा करना हमारा परम् धर्म बन जाता है। इसलिए धर्मशास्त्रों में नर सेवा ही नारायण सेवा है को दर्शाया गया है। संस्था ने इस भावार्थ को साकार किया।
परोपकार के समान कोई धर्म नहीं है।
साथ ही संस्था के वरिष्ठ कार्यकर्ता और सहयोगी संस्था मानव सेवा दल के स्वयं सेवको ने भी उपस्थित होकर अपना योगदान दिया और इस पुनीत कार्य को सफल बनाया। संस्था के जिला प्रधान राकेश गोयल और शाखा प्रधान देवेंद्र सिंह, भंवर सिंह, दिनेश शर्मा, शिल्पी कुमारी, कृष्णा देवी, सुनहरी देवी और दर्शना देवी सहित अनेक कार्यकर्ता और मानव सेवा दल के स्वयं सेवक उपस्थित रहें।

