Site icon DHURANDHAR TIMES

शिमला में मिशन एजुकेशन के तहद निशुल्क पाठ्य-सामग्री वितरण

संवाददाता/रोहड़ू(हि०प्र०) : श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा और श्री  विभु जी महाराज के दिशा-निर्देशन में मानव उत्थान सेवा समिति के युवा संगठन द्वारा “मिशन एजुकेशन”अभियान के तहद जरूरतमंद बच्चों को ‘कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आवासीय’ आंध्रा,जिला-शिमला(हि.प्र.) में महात्मा हरीशा बाई जी, महात्मा नमिता बाई जी द्वारा निःशुल्क पाठय-सामग्री वितरण किया गया|

पहाड़ो की रानी शिमला जिले के रोहड़ू से 20 किमी दूर पहाड़ो में बसे आंध्रा के एक विधालय में बच्चों को पाठ्य-सामग्री वितरण करते हुए महात्मा हरीशा बाई जी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते है| बच्चों  को पाठ्य सामग्री पाकर शिक्षा के प्रति जागरूकता दिखाई दिया|