संवाददाता/मेरठ कैंट,6 अप्रैल| भारत की जानी-मानी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति की शाखा मानव धर्म मंदिर मेरठ कैंट के तत्वावधान और परमपूज्य श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से मातृ जयंती के उपलक्ष में मेरठ प्रभारी महात्मा दर्शनी बाई जी द्वारा मिशन एजुकेशन के तहद प्राथमिक विद्यालय राजपुरा में 136 बच्चों को और प्राथमिक विद्यालय बहचौला में 67 बच्चों को गंगा नगर, जिला-मेरठ में जरूरतमंद बच्चो को निःशुल्क पाठ्य सामग्री वितरण किया गया| रजपुर विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती पुष्पा यादव और बह्चौला विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती सीमा यादव ने इस नेक और सेवार्थ कार्यो की भूरी-भूरी प्रसंसा की| क्योकि आज के समय में संस्था द्वारा भारत ही नहीं बल्कि विदेशो में भी इस अभियान से लाखो-लाखो बच्चों को इसका लाभ दिया जा रहा है| साथ में सहयोगी महात्मा धनिष्ठा बाई जी भी उपस्थित थे|
उत्तराखंड के मध्य में पौड़ी जिले के मेलगाँव नामक एक गाँव स्थित है| यही ओ पवित्र गाँव है जहा एक दिव्य कन्या ने जन्म लिया जो अपने जीवन काल में देश-विदेशों में जगत जननी श्री माता जी के नाम से विख्यात हुई | इनका जन्म 6 अप्रैल 1932 को चैत नवरात्र में हुआ| माता राज राजेश्वरी देवी जिनकी जयंती आज भारत ही नहीं बल्कि विश्व के अन्य कई देशों में भी बड़े धूम-धाम से मनाई गयी, ओ नारीशक्ति की साक्षात् प्रतिमूर्ति थी| उन्होंने नारी समाज को आगे बढ़ाने और अपने भारतीय संस्कृति को अपने जीवन में धारण करने की प्रेरणा देती रही| कहती रही कि हे भारत के सभी देवियों आप अपनी शक्ति को पहचानो और समाज को एक नई गति और दिशा प्रदान करो क्योकि नारी ही समाज को जैसा चाहे वैसा बना सकती है| आज भी उनकी याद में-माता जी का प्रेम-दुलार, याद करेगा यह संसार जैसे वाक्य बड़े भावपूर्वक आदर के साथ याद किये जाते है| अनेक संत-महात्माओ ने उनके प्रेम-दुलार का गुणगान करके थकते नहीं है| जगतजननी माता राजेश्वरी देवी केवल श्री सतपाल जी महाराज की माँ ही नहीं बल्कि पुरे संसार की माँ थी| जिनकी याद में आज सब जगह अनेक धार्मिक और सामाजिक सेवा कार्य किये जा रहे है| माता श्री राजेश्वरी देवी के व्यक्तित्व और कर्तृत्व का यह प्रभाव था कि हजारों नर-नारी साधू-साध्वियां बनकर तपश्चर्या का जीवन व्यतीत करते हुए अध्यात्म ज्ञान का प्रचार देश के कोने- कोने में कर रहे है एवं उनके लाखों शिष्य आत्म-ज्ञान की साधना के द्वारा अपने जीवन को प्रकाशमय और मंगलमय बना रहे है|
कार्यक्रम के दौरान देव इंटरप्राइजेज के प्रमुख साक्षी और वरुण माहेश्वरी तथा संस्था के दिनेश शर्मा, अरुण कुमार, सुनीता देवी, पुष्पा देवी, सरिता, संजू, दिव्या चौहान एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे|

