
लोकप्रिय समाजसेवी माननीय श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से संस्था की यूथविंग के सहयोग से चलाये जा रहे “मिशन एजुकेशन“ अभियान के अन्तर्गत विगत तीन वर्षो में करीब 6 लाख गरीब और जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को क्षेत्रीय विद्यालयों के माध्यम से स्टेशनरी (पाठ्य-सामग्री) निःशुल्क वितरित की जा चुकी है।
यह वितरण कार्यक्रम जिला मेरठ प्रभारी महात्मा दर्शनी बाई जी और महात्मा धनिष्ठा बाई जी द्वारा किया गया। साथ में दिव्या, देवेन्द्र सिंह और राजेश गोयल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। क्षे़त्रीय गणमाण्य लोगों ने कहा कि वस्त्र दान बहुत बड़ा दान होता है और इस पुनीत और निःस्वार्थ सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

