संवाददाता/गाजियाबाद, 20 नवंबर।
राज कंपाउंड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, लाल कुआं, जिला गाजियाबाद के सदस्यों ने आज मानवता का एक बड़ा मिसाल प्रस्तुत किया है। राज कंपाउंड आवासीय समिति हमेशा से जनता की सेवा में समर्पित है। समिति द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और मणिपाल हॉस्पिटल के सौजन्य से सैकड़ों लोगों ने इसका लाभ उठाया। शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर, ब्लड जांच, नेत्र जांच सहित सभी शिविरार्थियों को अनुभवी चिकित्सकों द्वारा उचित परामर्श दिया गया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। समिति इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में पूर्णरूप से सेवा हेतु समर्पित है।
इस शिविर का शुभारंभ आरडब्ल्यूए(RWA) के अध्यक्ष नवीन सिंह, समाजसेवी और मानव कल्याण समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी आर.के. गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व महानगर महामंत्री राहुल गिरी ने किया।
मणिपाल हॉस्पिटल से डॉक्टर महिपाल, डॉ. प्रवीण, डॉ. जाहिद जैसे अनेक अनुभवी चिकित्सकों और स्टाफ द्वारा इस शिविर के माध्यम से निशुल्क सेवाएं प्रदान की गई। क्षेत्रीय जनता ने का भरपूर लाभ उठाया और समिति सहित हॉस्पिटल के समस्त पदाधिकारियों और कर्मचारियों को इस निशुल्क सेवा कार्य के लिए आभार जताया। शिविर में हॉस्पिटल की ओर से जांच हेतु अनेक उपकरणों द्वारा मरीजों की जांच की गई और उसके निदान हेतु उचित परामर्श भी दिए गए। शिविर में सेवा भारती के पुष्पा तोमर ने गरीब महिलाओं हेतु निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किया और महिलाओं में जागरूकता लायी।
कार्यक्रम के दौरान आरडब्लूए के कोषाध्यक्ष जनेश्वर मिश्र, सचिव अभिषेक त्रिपाठी, भाजपा कार्यकत्री पुष्पा गुप्ता, सुशील यादव, रमेश बाबू, दीपक ककवानी, अनुराधा, बृजेश, मनोज मिश्रा, राधेश्याम और सुरेंद्र सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। RWA के अध्यक्ष नवीन सिंह ने इस शिविर में पधारे सभी लोगों का आभार जताया।

