
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया | संतराज यादव ने कहा कि संगठन को चलाने के लिए कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कार्यालय और कोष का होना बहुत जरुरी है| जाति, और संगठन को चलाने के लिए इसे राजनीति से दूर रखना होगा| जब राजनीति किसी घर या संगठन में आ जाती है तब ओ घर और संगठन नहीं चल पाता है| संगठन में बहुत बड़ी शक्ति होती है| इसलिए संगठन को चलाने के लिए सबको एकजुट रहना जरुरी है | और धर्मशाला निर्माण में सभी दानदाताओं के नाम पत्थर पर अंकित होना चाहिए| संगठन का काम समाज में सदभाव, एकता और सामाजिक कार्यो को करना होता है| संगठन द्वारा सभी गावों और कस्बों में बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना होगा जिससे स्वस्थ समाज का विकास होगा तथा क्षेत्र और देश का विकास संभव है| इस कार्यक्रम को अनेक वक्ताओ ने संबोधित किया| और कहा कि संगठन जाति और सम्प्रदाय से ऊपर उठकर कार्य कर रही है|
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता पुरषोत्तम गुप्ता ने किया | संयोजक गणेश प्रजापति और व्यवस्थापक उमेश प्रजापति, श्रीकांत प्रजापति, दूधनाथ प्रजापति, रामबिलास, जटाशंकर, मोलाई, राजेंद्र प्रजापति, बाबूलाल, शम्भू प्रजापति, प्रहलाद प्रजापति, राजबल्लभ, मैनेजर प्रसाद, जियन, विजय, विक्रम, मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र प्रजापति, ज्ञानचन्द्र एडवोकेट, विजय एडवोकेट, रामविलास एडवोकेट व संगठन के अनेक कार्यकर्त्ता तथा कुम्भकार विरादरी के लोगअस्तित थे|
