Site icon DHURANDHAR TIMES

चुनाव आयोग ने उत्तराखंड में एक्जिट पोल पर पाबंदी नौ मार्च तक के लिए बढ़ायी

देहरादून,  चुनाव आयोग ने  उत्तराखंड में एक्जिट पोल कराने पर पाबंदी कर्णप्रयाग सीट पर मतदान बाकी रहने के मद्देनजर नौ मार्च की शाम साढ़े पांच बजे तके लिए बढ़ा दी।
चुनाव आयोग की पिछली अधिसूचना के मुताबिक प्रतिबंध की अवधि आठ मार्च को खत्म होने वाली थी।
उत्तराखंड में 79 विधानसभाक्षेत्रों में 69 पर 15 फरवरी को मतदान हुआ था। लेकिन कर्णप्रयाग सीट पर मतदान बसपा उम्मीदवार कुलदीप सिंह कांवसी के महज कुछ दिन पहले ही सड़क हादसे में मौत हो जाने के बाद नहीं हो सका था। इस सीट पर अब मतदान नौ मार्च को होगा।