संवाददाता/गाजीपुर,27 सितम्बर| मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में सुविख्यात समाजसेवी व आध्यात्मिक धर्मगुरु श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा व श्री विभु जी महाराज के मार्गदर्शन में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दिनांक 27 व 28 सितम्बर 2025 को समस्त भारत में भारत सरकार की स्वच्छता को लेकर सेवा पखवाड़ा के तहत दो दिवसीय “स्वच्छ भारत अभियान” चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में मानव उत्थान सेवा समिति श्री हंस योग आश्रम गाजीपुर के तत्वावधान में क्षेत्रीय आश्रम प्रभारी महात्मा सुखियानंद जी, महात्मा दयावती बाई जी, आरती बाई जी, एडवोकेट गोपाल श्रीवास्तव, एडवोकेट कृपाशंकर राय, किशोर यादव, उमेश सिंह सहित दर्जनों प्रेमी भक्तगण स्वच्छता सेवा का कार्य किये।
अभियान का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष गाजीपुर विनोद अग्रवाल, राष्ट्रीय स्वयंसंघ के जिला संघचालक जय प्रकाश जी, सुबाष, रामकुमार, सीताराम, चन्द्रकुमार दिवारी, उमरावती, फूलमती देवी द्वारा किया गया। इस अभियान का संचालन डा० सन्तोष यादव ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सादात ने किया।
महात्मा सूखियानन्द जी ने अपने सन्देश में बताया कि हमारे गुरु पूज्य श्री सतपाल जी महाराज का कहना है कि- भारत तभी विकसित होकर विश्व गुरु बनेगा, जब हर भारतवासी अपने मन, वचन और कर्म को स्वच्छ करते हुए पूरे भारत माता को स्वच्छ बनायें।

