Site icon DHURANDHAR TIMES

कुशीनगर में घने कोहरे के चलते दर्जन गाडियाँ आपस में टकराईं

संवाददाता/कुशीनगर। जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिपराईच मोड़ के सामने फोरलेन सड़क पर सुबह घने कोहरे के कारण एक-एक करके लगभग एक दर्जन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हालांकि वाहन में बैठे लोग बाल-बाल बच गये। वहीं कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये।

मगंलवार को घना कोहरा होने से सुबह सात बजे हाटा पिपराईच मोड़ के सामने फोरलेन सड़क पर एक ट्रैक्टर-ट्राली गोरखपुर की तरफ से हाटा की तरफ आ रहा था कि पीछे से एक ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दिया जिससे ट्रैक्टर-ट्राली दो खंड होकर सड़क पर ही पलट गये । उसके बाद पीछे से आ रही एक स्कार्पियो ने ट्रक में ठोकर मार दिया इसी तरह ट्रक सहित दर्जनों छोटे बड़े वाहन एक दूसरे से भिड़ते गये। इससे हाटा पिपराईच मोड़ से थरूआडीह तक गाड़ियां आपस में भीड़ गईं। संयोग अच्छा रहा कि सभी वाहन चालक सहित वाहन में सवार सभी लोग बाल बाल बच गये। वहीं ट्रैक्टर चालक को हल्की चोट लगी है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह व डायल 100 पुलिस ने एनएचआईए की मोबाइल टीम को घटनास्थल पर बुलाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक फोरलेन के एक लेन पर आवागमन ठप रहा। एनएचआईए के पेट्रोलिंग इंचार्ज मोहम्मद आरिफ ने अपने टीम के साथ सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा कर आवागमन शुरु कराया।