Site icon DHURANDHAR TIMES

जिलाधिकारी ने विकास कार्यक्रमो से संबंधित कलेक्ट्रेट सभागार में 70 विन्दुओं पर मासिक समीक्षा की

संवाददाता/कुशीनगर : समस्त निर्माण कार्यों से संबंधित कार्यदायी संस्थायें/विभाग कार्यों को हर हाल में मार्च में पूर्ण करें साथ ही नए कार्यों का सुभारम्भ दो दिन के अंदर करादें अन्यथा आचार संहिता लागू होने पश्चात कार्य प्रारंभ न होने की स्थिति में कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी जिसका स्वयं उत्तरदायी होंगे।
जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह ने उक्त निर्देश विकास कार्यक्रमो से संबंधित कलेक्ट्रेट सभागार में 70 विन्दुओं की मासिक समीक्षा बैठक दौरान दिए, उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा दौरान आवंटित धन खर्च न किये जाने पर कमेटी गठित करके जांच करने हेतु अर्थ एवं संख्याधिकारी को निर्देश दिए साथ ही उन्होंने सभी सीएचसी/पीएचसी की सम्पूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने व पेंटिंग आदि कार्यों को सीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिये।
इसी प्रकार 50 लाख से ऊपर के निर्माण कार्यों, चकबंदी, आबकारी, कृषि विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की गई। आन लाइन प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में कमी पाए जाने पर प्रभारी लोकबाणी का वेतन रोकने तथा जिस विभाग के मामले लंबित है उन सभी से स्पस्टीकरण लिए जाने हेतु संबंधित को निर्देश दिए, इसी प्रकार ज8न विभागों के विकास कार्यकर्मो से संबंधित कार्य अधूरे है उन्हें कल सायंकाल अलग से बैठक करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया। जिलापूर्ति विभाग द्वारा ई पास मशीनों का वितरण/ राशन कार्डों का वितरण आदि कार्यो की भी समीक्षा की गई । स्वच्छ पेय जल पूर्ति हेतु निर्माण की गई टंकियों में अभी तक विद्युत आपूर्ति न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल कार्य पूर्ण कराने हेतु संबंधोत को निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने विधायक/ सांसद निधि द्वारा स्वीकृत हैंड पम्पो को तत्काल लगवाने हेतु अधि0अभि0 जलनिगम को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों में धन उपलब्ध है और कार्य शुरू नही हुवा है वो तत्काल कार्य शुरू करा दें अन्यथा उनकी जवाबदेही तय की जाएगी।
समीक्षा बैठक दौरान जिला पंचायत द्वारा किये जा रहे कार्यो अंतर्गत सभी ग्रामो में फ़ोटोकैमरा की खरीददारी करने का निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए। जिलाधिकारी ने सभी निर्माण कार्यदायी संस्थाओं से आज ही अपने ठीकेदारों के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिये । उन्होंने ईवीएम /विविपैटमशीनों हेतु गोदाम के निर्माण कार्यो की भी जानकारी ली साथ ही मंडी समिति, प्रधानमंत्री सड़क, परिवहन, छात्र वृत्ति आदि सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई।
इस बईठक दौरान मुख्य विकास अधिकारी रामसूरत पांडेय, अपर जिलाधिकारी विंध्यवासनी राय, उप जिलाधिकारी पडरौना रामकेश कुमार, मुख्य चिकिसाधिकारी डॉ0 हरिचरण सिंह, परियोजना निदेशक संजय पांडे, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मो0 नासेह, के साथ जिला वेसिक शिक्षा धिकारी अरुण कुमार, जिलापूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ल सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे