कार्यालय संवाददाता,कुशीनगर 11 फरवरी | जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह ने आज रविन्द्र नगर धूस स्थित बुद्धा पार्क में आयोजित असंगठित श्रमिको के साथ सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर एक दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंच कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए।
जिलाधिकारी ने मुसहर समुदाय की विभिन्न समस्याओं से अवगत होने पश्चात कहा कि अभी तक जिन्हें आवास, शौचालय, आवास हेतु पट्टे की भूमि,रासन कार्ड आदि शासन की योजनाओं से अच्छादित नही हैं उनको शीघ्र ही समग्र योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने सभी से अपील किया कि अवैध शराब का सेवन/निर्मित किये जाने संबंधी कार्यों से दूरी बनाए रखे, तथा स्वयं के साथ अपने वच्चों को भी इससे दूर रखें, उन्होंने सभी से स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने पर भी बल दिया।
मुख्य विकास अधिकारी राम सूरत पांडेय ने भी उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए उन्हें शासन से हर संभव मदद दिये जाने का भरोसा दिलाया।
एक दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी, श्रमिको के समस्याओं से रूबरू हुए

