Site icon DHURANDHAR TIMES

मंजू दिलेर की अध्यक्षता में अधिकारियों सहित जनपद स्तरीय आवश्यक बैठक सम्पन्न

संवाददाता/कुशीनगर| मा0 सदस्य सफाई आयोग दिल्ली, मंजू दिलेर की अध्यक्षता में देर रात जिलाधिकारी डा0 अनिल कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों सहित सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत के साथ आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न की गयी।
मा0 सदस्य महोदया द्वारा नगर पालिका/नगर पंचायतों में कार्यरत सफाई कर्मियों से सम्बंधित पूर्ण जानकारी लेने पश्चात सभी ईओ को निर्देशित किया कि 2013 से पूर्व में कार्यरत कर्मियों सहित वर्तमान में कार्यरत ओपन नालियों के सफाई कर्मियों को भी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से आच्छादित किया जाय, साथ ही उन्होंने सीवर सिस्टम की जानकारी लेते हुए मशीन से सफाई कराने हेतु निर्देशित किया।
मा0 सदस्या द्वारा सफाईकर्मियों की अंशदान कटौती के बाबत भी जानकारी ली गई तथा विगत 5 वर्षों से अंशदान कटौती से सम्बंधित पूर्ण अभिलेखों की मांग की गई, उन्होंने समस्त ईओ को निर्देशित किया कि सेफ्टी मेकर का प्रयोग अवश्य कराएं ताकि किसी प्रकार की घटना न हो सके। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों का 12.50 प्रतिशत अंशदान हर हाल में कटौती की जानी है तथा आउट सोर्सिंग/मानदेय कर्मियों का जो भी मानदेय निर्धारित है उसे हर हाल में दिया जाय। साथ ही उन्होंने सभी कर्मियों को साल में दो बार मेडिकल चेकप कराने का भी निर्देश सभी सम्बन्धितों को दिया।
श्रीमती दिलेर ने आउट सोर्सिंग/मानदेय पर कार्यरत नगर पंचायतों में सफाई कर्मियों के आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, आदि योजनाओं का लाभ दिलाये जाने का भी निर्देश दिया तथा शिक्षा के आधार पर पदोन्नति किये जाने व किसी भी रिक्त पद को तत्काल भरे जाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने एसीपी योजना को लागू किये जाने व स्वरोजगार के छेत्र में फ्लेक्स आदि के माध्यम से या व्यक्तिगत तौर पर प्रोत्साहित किये जाने हेतु निर्देशित किया जिसमें नाई, धोबी, सहित अनेको स्वरोजगार के अवसर हैं इस कार्य हेतु ऑन लाइन/ऑफ लाइन आवेदन भरवाए जाएं, इस कार्य मे सभी बैंकों का सहयोग मिल रहा है, यदि कोई बैंक ऋण देने में आना कानी करता है तो मेरे संज्ञान में लाया जाए ।
श्रीमती दिलेर ने उपस्थित सभी अधिकारियों सहित ईओ से अपेक्षा की गई कि यदि आपकी कलम और प्रयास से किसी का भला हो सकता है तो निश्चित तौर पर करें, उन्होंने सभी सफाई कर्मियों का रजिस्ट्रेशन श्रम विभाग में भी कराये ताकि बेटियों के जन्म से लेकर शिक्षा, शादी तक कि योजनाओं का लाभ ले सकें।
जिलाधिकारी डा0 अनिल कुमार सिंह ने इस अवसर पर मा0 सदस्य महोदया द्वारा दिये गए मार्गदर्शन पर सभी को कड़ाई से अमल किये जाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही मा सदस्या द्वारा दिये गए निर्देशों/सुझावों पर शत प्रतिशत कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सुदर्शन सोनकर, जिला पंचायत राज अधिकारी राघवेंद्र दिवेदी, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी0के0 सिंह, जिला वेसिक शिक्षा अधिकारी सहित समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत आदि उपस्थित रहे।