संवाददाता/कुशीनगर : जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न की गयी।
जिलाधिकारी ने बैठक दौरान ऋण अनुपात 2018-19 में बहुत कम वृद्धि पाए जाने व स्वतः रोजगार योजना की प्रगति कम पाए जाने सहित ओडी ओपी योजना अंतर्गत महिलाओं की सिलाई, कढाई,अगर वत्ती, बढ़ई आदि का प्रशिक्षण कार्य में खामियां पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मशीनों की खरीददारी करने सहित मार्च तक हर हाल में लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश संबंधित को दिया गया । उन्होंने सभी बैंकर्स को लोन से संबंधित कार्यों में मार्च माह में लक्ष्य पूर्ण करने के साथ ही सभी को स्वयं समीक्षा करने की हिदायत दी उन्होंने कहा कि लापरवाही किसी कीमत पर वर्दाश्त नही की जाएगी, साथ ही उपस्थित अधिकारियों को कार्य पद्धति में सुधार लाने का भी निर्देश दिए गए ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कृष्णलाल तिवारी,पीबीएम नावार्ड देवरिया के सचिन सिंह, परियोजना निदेशक संजय पाण्डेय, प्रवन्धक जिला अग्रणी बैंक एच एल कुशवाहा, उप निदेशक कृषि अरुण कुमार चौधरी आदि उपस्थित रहे|
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

