
बैठक के बाद मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति मैक्रां के साथ शानदार बैठक हुई। हमारे बीच भारत-फ्रांस की रणनीतिक भागीदारी को मजबूत करने और उसके विविधीकरण के जुड़े व्यापक महत्व के मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ।’’ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि दोनों नेताओं ने जी-20 बैठक से इतर रचनात्मक बातचीत की।
दोनों नेताओं के बीच यह बैठक ऐसे समय हुई है जबकि कांग्रेस पार्टी फ्रांस की दसॉल्ट एविएशन से 58,000 करोड़ रुपये के 36 राफेल जेट विमानों की खरीद के सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। हालांकि, सरकार इस सौदे में किसी तरह की गड़बड़ी से इनकार कर चुकी है।
