Site icon DHURANDHAR TIMES

बागपत जिले में बढ़ने लगा डेंगू का प्रकोप

संवाददाता/बागपत : जिले के चार और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। एक सप्ताह में 300 मरीज डेंगू की जांच कराने के लिए पहुंचे हैं जिसके चलते चिकित्सक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। खेकड़ा में भी डेंगू के पॉजिटिव केस मिले हैं।

गर्मी के मौसम के बाद जनपद में डेंगू के मरीजों में एकाएक इजाफा होता जा रहा है। बागपत और खेकडा में इसका प्रकोप देखने को मिल रहा है। बारिश से जिले में संक्रामक रोगियों की संख्या में थोड़ी-बहुत कमी जरूर देखी गई है लेकिन डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को बागपत, बड़ौत के चार और मरीजों को जिला अस्पताल में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब बागपत में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर नौ पर पहुंच गई है। उधर खेकड़ा में भी चार मरीजों को दिल्ली रेफर कराया गया है। जिनका प्राईवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुछ अस्पताल और निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर डेंगू का खौफ दिखाकर लूट भी मचा रहे हैं।

डेंगू के बचाव के लिए जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. राजेश कुमार तथा डॉ. भूपेंद्र का कहना है कि जरा-सी तकलीफ होने पर नजदीकी चिकित्सक से संपर्क जरूर करें। सीएमएस डॉ. बीएल कुशवाह का कहना है कि डेंगू मरीजों के लिए अस्पताल में अलग से वार्ड खोला गया है।