
एक प्रेस वार्ता के दौरान महाराज ने बताया कि उत्तराखंड में सांस्कृतिक, धार्मिक और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा दिया जायेगा| उत्तराखंड को टूरिज्म हब बनाया जायेगा ताकि बाहर से आने वाले शैलानियों को इसका पूरा-पूरा लाभ मिले और यहाँ पर भरपूर रोजगार होगा | यह राज्य के विकास में बहुत बड़ा वरदान साबित होगा| उत्तराखंड को विंटर डेस्टीनेशन बनाया जायेगा ताकि यहाँ पर १२ महीने पर्यटन खुला रहे और बाहरी लोगों के आने से यहा रोजगार बढेगा और पलायन रोकने में कारगर साबित होगा| हाल ही में पड़ोसी देश नेपाल के यात्रा के दौरान महाराज का वहां के राट्रपति से मुलाकात हुई और नेपाल और भारत के बिच अच्छे संबंधो को लेकर चर्चा भी हुई|
महाराज ने कहा कि मेरा समय-समय पर विदेशों में जाना होता है तो मेरा प्रयास है कि विदेशों में अपनायी जा रही टेक्नोलाजी को अपने यहाँ भी इस्तेमाल किया जाय जिससे विकास कि गति को और रफ़्तार दिया जा सके| मैं चाहता हूँ कि मेरा जो भी अनुभव है उसका फायदा यहाँ की जनता को मिले और राज्य इतना विकास करे कि इसका उदहारण दिया जाय| देश को विकास के पहिये लग चुके है| महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी जिक्र करते हुए कहा कि ओ भी हमारे गढ़वाल के ही रहने वाले है| इसलिए दोनों राज्यों के बिच आपसी सद्भाव के साथ विकास किया जायेगा| दोनों राज्यों के बिच रिश्तें और मजबूत हो गए है| वैसे भी संत के चरण जहां-जहाँ भी पड़ते है वहां विकास कि गति को पंख लग जाता है और वातावरण भी शुद्ध हो जाता है| इसलिए सबकी जिम्मेदारी है कि सद्भावना और पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करें ताकि भारत को विश्व गुरू का दर्जा जल्दी से मिल सके|
कृषि एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि बहुत ही जल्द पहाड़ो में कीनुआ की खेती की जाएगी जो प्रोटीन युक्त है| जिसके खाने से आदमी जल्दी बीमार नहीं होता है| राज्य के प्रत्येक होटलों और ढाबों में कीनुआ का एक स्पेशल डिस बनेगा|
