संवाददाता/शास्त्रीनगर,मेरठ,4अप्रैल| धार्मिक और सामाजिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति की शाखा मेरठ द्वारा शांति पैलेस, गुरुद्वारा रोड शास्त्रीनगर में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत आत्म-कथा महायज्ञ के आठवें दिन हवन और बृहद भंडारे के साथ कथा का समापन किया गया| सातों दिन बड़े हर्षोल्लास के साथ लोगो ने कथा का रसपान किया| साध्वी जी ने “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामया| सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, मा कश्चिद् दुःख भाग भवेत्” अर्थात सभी सुखी हो, सभी निरोग हो और सबका कल्याण हो, इसी भावना के साथ सबका आभार प्रकट किया| क्योकि संत समाज के प्रहरी होते है और समस्त मेरठवासियों के साथ विश्व कल्याण के लिए मंगलकामना किया| कहा कि सात दिनों से जिस भगवान के नाम की चर्चा आप सभी ने सत्संग कथा का बड़े तन्मयता पूर्वक श्रवण किया है भगवान आपको इसका फल अवश्य देगा| और कहा कि जिनको भी उस भगवान को जानने की इच्छा है ओ अवश्य जाने और भजन-साधन करके अपना कल्याण करे और मानव शरीर पाने का लक्ष्य पूरा करे तभी हमारा जीवन सार्थक होगा| क्योकि उस भगवान के पावन नाम को जानने के हम अधिकारी है| सबने पूजा में सम्मिलित होकर 108 बार गायत्री मन्त्र का मंत्रोच्चारण किया| कथा-सत्संग श्रवण से मन की और हवन करने से वातावरण का शुद्धिकरण होता है| साथ में सहयोगी साध्वी धनिष्ठा बाई जी ने भी सबको ध्यान पूर्वक कथा सत्संग श्रवण करने के लिए सबको धन्यबाद दिया| और सभी को नित्य प्रति भजन साधना करने की प्रेरणा दी|
समस्त भक्त समुदाय ने साध्वी जी द्वारा बताये गये मार्ग पर चलने का प्राण लिया| दिल्ली से आये हुए बालकिशोर, रवि टिकेकर, प्रकाश कुमार, डी.डी.चौहान श्री हंस भजन मण्डली के गायक कलाकारों का सातों दिन के सभी यजमान श्रीमती निशा देवी पत्नी शरद माल्या, श्रीमती पुष्पा देवी पत्नी प्रेमनिधि शर्मा, श्रीमती शारदा देवी पत्नी वी.एस.अत्री, श्रीमती कमलेश देवी पत्नी लटूर चौहान, श्रीमती इन्द्रेश देवी पत्नी नेपाल चौहान, श्रीमती गीता देवी पत्नी ओमवीर सोम, श्रीमती मंजू देवी पत्नी बी.एस.गुप्ता ने सभी कलाकारों का सम्मान किया| संस्था के शाखा प्रधान देवेन्द्र सिंह, राकेश गोयल, नेपाल सिंह कपसाण वाले, जय नारायण, अरुण, हरिशंकर, पुष्पा चौहान, नेहा सिंह, और अनेक कार्यकर्त्ता मौजूद रहे| सबने मिलकर आरती और भण्डारा प्रसाद ग्रहण किया|

