Site icon DHURANDHAR TIMES

श्री सतपाल जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हरिद्वार रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर सफाई अभियान

संवाददाता/हरिद्वार, 21 सितम्बर, 2018। श्री प्रेमनगर आश्रम के पदाधिकारी व समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने कैबीनेट मंत्री श्री सतपाल जी महाराज के पावन जन्मोत्सव पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत 15 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक (पखवाड़े) चलाये जा रहे स्वच्छता कार्यक्रमों में आज हरिद्वार रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर सफाई अभियान चलाया गया तथा उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के संदेश भी दिये गए।
इस अवसर पर सुविख्यात समाज सेवी श्री सतपाल जी महाराज के सुपुत्र श्री सुयश जी महाराज ने भी सफाई अभियान में भाग लिया। इनके अलावा संस्था के वरिष्ठ महात्मा
श्री कमलेशानन्द, निदेशक मानव सेवा दल-गोपाल सिंह रावत, आश्रम प्रभारी रमणीक भाई, पवन कुमार, युवा भाजपा नेता कुलदीप रावत, वरिष्ठ एफ.आर.आई. मुरादाबाद जोन श्रीमती रेखा शर्मा, हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक महावीर सिंह, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक रामवीर शर्मा व अन्य कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान में अपना योगदान दिया।